pacman, rainbows, and roller s

SMSkaDON.Wap.SH
आपका हार्दिक अभिनन्दन
Welcome.

स्वागतम आपका कर रहा हर सुमन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
भक्त को मिल गये देव बिन जाप से,
धन्य शिक्षा-सदन हो गया आप से,
आपके साथ आया सुगन्धित पवन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
हमको सुर, तान, लय का नही ज्ञान है,
गलतियाँ हों क्षमा हम तो अज्ञान हैं,
आपका आगमन, धन्य शुभ आगमन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
अपने आशीष से धन्य कर दो हमें,
देश को दें दिशा ऐसा वर दो हमें,
अपने कृत्यों से लायें, वतन में अमन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
दिल के तारों से गूँथे सुमन हार कुछ,
मंजु-माला नही तुच्छ उपहार कुछ,
आपको हैं समर्पित हमारे सुमन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
स्वागतम आपका कर रहा हर सुमन।
आप आये यहाँ आपको शत नमन।।
स्वागतम-स्वागतम, स्वागतम-स्वागतम!!

-रवि प्रकाश यादव
रवि प्रकाश यादव

© सर्वाधिकार सुरक्षित
2010-2022 SMSkaDON.™